संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया चौराहे पर सोमवार को सड़क पर खड़ी जेसीबी से एक ट्रक जा भिड़ाए जिससे ट्रक में सवार खलासी मामूली रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा कि ट्रक कानपुर से गुवाहाटी जा रहा था। कानपुर निवासी खलासी प्रिंस ने बताया कि ट्रक में अंडा लदा हुआ है और उसे लेकर गुवाहाटी जा रहे थे। सड़क पर जेसीबी खड़ी थी कि अचानक ट्रक पीछे से भिड़ गया। हल्की चोट आई है।