संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के छोटी सरौली में सोमवार की रात बिजली नहीं आई। इसी तरह से अंसार टोला में तार गिरने की वजह से बिजली बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
छोटी सरौली में ट्रांसफार्मर के पास लगे केबल में फाल्ट होने की वजह से सोमवार की पूरी रात बिजली गायब रही। हालांकि बिजली कर्मी इसे ठीक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन फाल्ट सही नही हो पाया। मंगलवार को दिन में दो बजे के करीब बिजली बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
इसी तरह से अंसार टोला के सेंट्रल बैंक के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे तार टूट कर सडक पर गिर गया। जिसकी वजह से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली कर्मी करीब 12 बजे तक बिजली बहाल कर पाए।
000
छोटी सरौली के पास केबल में फाल्ट होने की वजह से बिजली सप्लाई बाधित थी। इसी तरह से अंसार टोला के पास तार गिर गया था। जिसको ठीक किया गया। दोनों जगहों पर बिजली सप्लाई बहाल हो गई है।
रणधीर कुमार, एक्सईएन