पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए लोग
बेलहर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की याद में शनिवार को नगर नगर पंचायत के लोगों ने बेलहर चौराहे से नगर पंचायत कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। जिसमें पहलगाम की घटना में जान गंंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इससे पहले बेलहर चौराहे पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया, जो नगर पंचायत बेलहर कला के बारहों वार्ड से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय तक गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार निषाद,अरुण राय, प्रशांत राय, टोनी राय, भीम राय, बन्टू राय, निरंकार मिश्रा, ज्वाला गौंड, बैजनाथ यादव, दिलीप कुमार, लक्ष्मण कन्नौजिया, धर्मेंद्र मोदनवाल आदि शामिल रहे। संवाद