फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लड सेपेरेशन यूनिट का ट्रायल सफल, सुविधा तीन दिन बाद से

Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लेटलेट्स, क्रायो और प्लाज्मा के लिए मरीजों को अन्य जिलों की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विज्ञापन

- सीएचसी खलीलाबाद परिसर में जिला ब्लड बैंक स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लड बैंक में स्थापित ब्लड सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस मिलने के बाद बृहस्पतिवार को ट्रायल हुआ। तीन दिन बाद मरीजों को प्लाज्मा, क्रायो, प्लेटलेट्स आदि मिलना शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को अन्य जनपदाें की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सीएचसी खलीलाबाद के परिसर में जिला ब्लड बैंक स्थापित है। अभी तक इस ब्लड बैंक में सामान्य रक्त ही मिलता था, जबकि प्लेटलेट्स, क्रायो और प्लाज्मा के लिए मरीजों को गोरखपुर और अन्य जनपदों की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने ब्लड बैंक के परिसर में सेपरेशन यूनिट का निर्माण कराया था। एक साल से यूनिट लाइसेंस न मिलने के चक्कर में ठप पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले लाइसेंस मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को यूनिट में ट्रायल हुआ। जिसमें एक यूनिट ब्लड में प्लाज्मा, क्रायो, प्लेटलेट्स निकालने को लेकर ट्रायल किया गया। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि ब्लड सेपरेशन यूनिट का ट्रायल सही रहा है। तीन से चार दिन में मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि ब्लड सेपरेशन यूनिट तैयार है। जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें