संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीमों का ट्रायल किया जाना है। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि वाॅलीबाल बालक वर्ग का ट्रायल 10 जनवरी को अभिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स प्रयागराज में होगा। इसके साथ ही बास्केटबाल बालक व बालिका वर्ग का ट्रायल भी पांच जनवरी को अभिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स प्रयागराज में होगा।
फुटबाल बालक वर्ग का ट्रायल चार जनवरी को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल अयोध्या में होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।