फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 21 को

Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 21 अगस्त को होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 21 अगस्त को होगा। इसमें टेनिस, वालीबाॅल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी का ट्रायल 11 बजे से होगा। बताया कि इस ट्रायल में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही शामिल होंगे। इसमें परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी, अध्यापक आदि प्रतिभाग नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें