फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 1,124 लोगों का हुआ इलाज

विज्ञापन
बूधाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में दवा लेने के लिए लगी मरीजों क - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में 1,124 लोगों का हुआ इलाज
विज्ञापन

- जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 1,124 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी गईं। इसमे 170 बच्चे भी शामिल रहे। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 913 लोग आए जिनमें से 128 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें