फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होली पर सफर हुआ मुश्किल

Tue, 07 Mar 2023 07:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसों और ट्रेनों में धक्के खाने को यात्री मजबूर, फिर घर पहुंचने के लिए सबकुछ सहने को तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रंगों के त्योहार होली में कुछ ही दिन बचे हैं। दूसरे प्रांतों व शहरों से प्रवासी अपने घर को लौट रहे है। ट्रेनों और बसों में अधिक भीड़ होने से यात्री धक्के खाते हुए सफर करने के लिए मजबूर हैं। सोमवार को ऐसा ही कुछ नजारा शहर के मेंहदावल बाईपास पर देखने को मिला। बस्ती अथवा गोरखपुर से गुजरने वाली बसों में भीड़ इस कदर दिखी कि उसमें सवार होने वाले यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। ट्रेनों में जगह न मिल पाने से यात्रियों को निराश होना पड़ा।
जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टेशन नहीं है। यात्री मेंहदावल बाईपास पर सड़क के किनारे खड़े होकर रोडवेज की बसों का इंतजार करते हैं। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए जूझना पड़ा। एक तरफ बसों की कमी तो दूसरी ओर यात्रियों की बढ़ी भीड़ से हालात बदतर हो गया है। बस में चढ़ने के लिए यात्री आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आए। जो यात्री पहले से बस में मौजूद थे, वह भी खड़े-खड़े यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में 11:40 बजे मेंहदावल बस अड्डे पर मौजूद उड़सरा के पवन कुमार ने बताया कि दवा कराने गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन जो भी बस गुजर रही है,उसमें इस कदर भीड़ है कि उसमें सवार होने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
12:15 बजे सरैया की रहने वाली 45 वर्षीय लीला ने बताया कि नातिन को लेकर मेंहदावल जाना है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। अब तक कोई बस नहीं मिली। दो बजे मेंहदावल बाईपास पर सड़क के किनारे खड़े होकर बस की प्रतीक्षा कर रही पूजा ने बताया कि टांडा जाना है, लेकिन वहां कोई भी सरकारी बस नहीं जाती। होली में प्राइवेट बसें भी नहीं मिल पा रही। अब पता नहीं कैसे घर जाएंगी। शाम चार बजे बखिरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही जया ने बताया कि दो घंटे से बस की प्रतिक्षा में है, अभी तक बखिरा की केवल एक बस ही आई है, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि उसमें चढ़ ही नही पाई।
...

30 मार्च तक सभी ट्रेनों में नो रूम, समय से लेट चल रहीं ट्रेनें
संतकबीरनगर से सबसे अधिक यात्री दिल्ली और मुंबई की यात्रा करते हैं, लेकिन यहां से दोनों स्थानों को जाने वाली सभी ट्रेनों में 30 मार्च तक एक भी सीट खाली नहीं है। स्थिति यह है कि रेलवे ने मुंबई के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाया है, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे वह भी नाकाफी है।
चार बजे खलीलाबाद के रामभरत ने बताया कि अमृतसर की यात्रा करनी है, लेकिन ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पाया ।इसलिए जनरल टिकट पर यात्रा कर रहे है। ट्रेन एक घंटे देर हो गई है। पौली के नंदू ने बताया कि पठानकोट जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे है। पता नहीं जगह मिल पाएगी या नहीं। नरचहां की खुशी ने बताया कि जंबू तक की यात्रा करनी है, लेकिन ट्रेन लेट होने के चलते परेशान है।
विज्ञापन

...
भीड़ का फायदा उठा मनमाना किराया वसूल रहे ऑटो चालक
होली में बढ़ी यात्रियों की भीड़ का फायादा ऑटो चालक उठाकर मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। संतकबीरनगर से सहजनवां के बीच ऑटो का नियमित किराया 30 रुपये है, मगर होली की वजह से ऑटो चालकों ने इसे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। साथ जानवरों की तरह ठूंस कर सवारी बैठा रहे हैं। सहजनवां जाने के लिए ऑटो में बैठे संजीव ने बताया कि होली में ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। उतरावल की मीनू ने बताया कि बघौली का किराया 15 रुपये है, लेकिन होली में बढ़ी भीड़ की वजह से ऑटो चालक 30 रुपये वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें