मेंहदावल। स्थानीय नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड में लगा टांसफार्मर शनिवार को अचानक से धू-धू कर जलने लगा। जिससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके सूचना दी। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित कराई गई। बाद में मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मेंहदावल नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड में बिजली आपूर्ति चल रही थी। शनिवार की सुबह पांच बजे अचानक से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे ट्रांसफार्मर जलने लगा। मेंहदावल के अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रांसफार्मर का केबल जलने से आग लगा था। उसकी मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। संवाद