फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद पावर हाउस में लगा ट्रांसफाॅर्मर फटा, 100 गांवों की आपूर्ति रही ठप

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तकनीकी खराब के चलते आई समस्या, छह फीडर हुए प्रभावित
विज्ञापन

- तीन घंटे की मशक्कत के बाद दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की

संवाद न्यूज
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज आवास के साथ खलीलाबाद पावर हाउस में लगा 100 केवीए का स्टेशन ट्रांसफाॅर्मर फट गया। तकनीकी खराबी के चलते आई इस दिक्कत के कारण छह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।

पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। ट्रांसफाॅर्मरों के ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे अचानक खलीलाबाद पावर हाउस में लगा 100 केवीए का स्टेशन ट्रांसफाॅर्मर तेज आवास के साथ फट गया। जिसके कारण आग लग गई। हालांकि आग पर तत्काल काबू पाया गया। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर को बदलकर दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान शहर के पुलिस लाइन, टाउन तीन, बघौली, मगहर, कांशीराम औद्योगिक क्षेत्र फीडर से होने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र, सरौली, औद्योगिक क्षेत्र, अंसार टोला, पठान टोला, बरई टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही बघौली व मगहर क्षेत्र के करीब 100 से अधिक गांवों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली उपभोक्ता अजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि रात में बिजली न रहने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


खलीलाबाद पावर हाउस में स्टेशन ट्रांसफाॅर्मर अचानक फट गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। तत्काल दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
-अमित सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें