संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को आगामी पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्रशिक्षण दिया जाना है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तथा नई दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त बीएलओ, सुपरवाइजर द्वारा अपने-अपने विधानसभाओं के बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण संबंधित तहसीलों पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 313 विधानसभा के समस्त बूथ लेवल अधिकारी को लेखपाल राजेश कुमार, 312 विधानसभा के समस्त बूथ लेवल अधिकारी को लेखपाल अवनीश कुमार तथा 314 विधानसभा के समस्त बूथ लेवल अधिकारी को लेखपाल रितेश पासवान 24 सितंबर तक प्रशिक्षण देंगे। संवादय