- लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना के तहत सेमरियावां ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों का प्रथम बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया।
एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल के लिए बेहतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि पानी का उचित उपयोग एवं पानी का दुरुपयोग नहीं करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। सुरक्षित जल भंडारण, प्रथाओं और व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनाना होगा।
इस दौरान डीसी ओपी तिवारी ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण साफ पानी का सेवन करे। अमृत रूपी पानी को बर्बाद न किया जाए। प्रशिक्षक दीनानाथ गुप्ता ने जल जीवन मिशन के बारे में लोगों विस्तार पूर्वक बताया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ इनामुल्लाह कुरैशी, प्रभारी एडीओ आईएसबी कुणाल सिंह, ग्राम सचिव देव प्रताप सिंह, सीबी इंद्र दूबे, तुषार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र विद्यार्थी, अरविंद वर्मा, संदीप, शुभम मिश्रा, अरूण गौड़ आदि मौजूद रहे।