संतकबीरनगर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां शुरू हो गई है। 11 से 15 दिसंबर और 19 से 23 दिसंबर सहायक रिटर्निंग आफिसर के दो टोलियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण गोरखपुर में होगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर नामित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभागार एनेक्सी भवन गोरखपुर में आयोजित होने वाले प्रथम बैच में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी एसडीएम मेंहदावल एवं द्वितीय बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी एसडीएम खलीलाबाद एवं एसडीएम धनघटा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे।