फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिंक बूथों पर लगीं महिला कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में 11 जगहों पर पिंक बूथ बनाया गया है। जहां सिर्फ महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई। इसके लिए उन्हें विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने कहा कि पिंक बूथों पर नामित महिला मतदान अधिकारी, जिसमें एक महिला पीठासीन अधिकारी एवं तीन महिलाएं मतदान अधिकारी होती हैं। उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। डीएम संदीप कुमार ने महिला कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की लिए अच्छी पहल है। जिसकी समस्त मतदान कार्मिक महिला होती है।
उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं समस्त महिला कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियों को ठीक से समझने और अपने मतदान कार्य को अच्छे ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, इस प्रकार नामित समस्त महिला कार्मिक अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें