फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतगणना के लिए कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष व सदस्यों के मतपत्रों की गणना के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक संतकुमार की देखरेख में हुए प्रशिक्षण में मतगणना की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मन मोहन शर्मा व जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना कर्मी को सुबह छह बजे तक अपने निर्धारित मतगणना स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत बाघ नगर उर्फ बखिरा की मतगणना हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में, नगर पंचायत मेंहदावल, बेलहर कला एवं धर्मसिंहवा की मतगणना श्रीजगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल में एवं हरिहरपुर तथा हैंसर बाजार धनघटा की मतगणना ताराचंद महाविद्यालय मिठना धनघटा में होगी।
मतगणना के प्रारंभ में सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना होगी, इसके उपरांत बूथ पर पड़े मत की गिनती मतगणना टेबल पर अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए बूथवार, चक्रवार मतगणना कार्य, कार्मिक करेंगे। एक मतगणना दल में एक मतगणना पर्यवेक्षक एवं चार मतगणना सहायक होंगे। मतगणना में सर्वप्रथम निर्धारित चक्र के अनुसार मतगणना टेबल पर बैलेट बॉक्स निर्धारित बूथ का आएगा, जिसका परीक्षण मतगणना पर्यवेक्षक एवं उपस्थित उम्मीदवारों के मतगणना अभिकर्ता के करने के उपरांत बैलेट बॉक्स खोलकर सदस्य एवं अध्यक्ष के मतपत्रों को अलग-अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के बैलेट पेपर का रंग हरा, जबकि अन्य नगर पंचायत के अध्यक्ष के बैलेट पेपर का रंग सफेद एवं नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत सदस्य पद के बैलेट पेपर का रंग गुलाबी है। मतगणना कर्मी सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं सदस्य पद की अलग-अलग 50-50 मतपत्र की गड्डी तैयार करेंगे। इसके उपरांत अध्यक्ष एवं सदस्य पद के उम्मीदवार की 50-50 की गड्डी बनाई जाएगी, एवं गणना में पाए गए मतों की संख्या को निर्धारित प्रारूप में अंकित कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्राप्त कराया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी अपनी टेबल पर प्रत्येक चक्र एवं प्रत्येक स्थल के मतों को जोड़ते हुए उम्मीदवार वार सूची तैयार करते हुए उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्देश दिया कि मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें