संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ से संचालित हो रहे पौरोहित्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत धर्मसिंहवा में संस्कृत के छात्र-छात्राओं को ज्योतिष एवं कर्मकांड का ज्ञान दिया जाएगा। बुधवार को आदर्श विद्या विलास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा में प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र पांडेय की मौजूदगी पौरोहित्य सत्र का उद्घाटन किया गया। अरुण कुमार द्विवेदी प्रशिक्षक रहेंगे। संस्था के संरक्षक शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पौरोहित्य कार्य एक दैवीय कार्य है। सभी प्रशिक्षकों को श्रद्धा व निष्ठा के साथ इस सत्र के संचालन में सहयोग करना चाहिए। आचार्य इंद्रासन मिश्र ने पौरोहित्य के साथ-साथ छात्रों को ज्योतिष विद्या एवं संस्कृत की शिक्षा देने के लिए भी आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन मृणालिनी त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शालिनी, वंदना तिवारी, पंडित राम अनुज मिश्रा, आलोक पांडेय, विष्णु धर द्विवेदी, अंकित शुक्ला , तरुण द्विवेदी, दीनदयाल द्विवेदी, प्रभु दयाल आदि मौजूद रहे।