फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरलतम ढंग से प्रशिक्षु सीखेंगे संस्कृत : विनोद

Sun, 16 Jun 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से संचालित संस्कृत शिक्षण एवं पाठ्यक्रम निर्माण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कक्षा का शनिवार को शुभांभ किया गया। संस्थान के प्रशिक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया यह कक्षा प्रतिदिन एक घंटा चलेगी। इसमें सरलतम ढंग से प्रशिक्षु संस्कृत सीखेंगे। संस्कृत भाषा विदेश में खूब पढ़ी और सीखी जा रही है। संस्कृत भाषा को सभी भाषा में उच्च स्थान प्राप्त है। इस कार्यक्रम के जरिए घर बैठे संस्कृत सीख सकते हैं। भाषा विभाग और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के साथ मिलकर संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षा में मुख्य समन्वयक धीरज मैथाणी, राधा शर्मा, प्रशिक्षु सौरभ त्रिपाठी, बबितारानी, मनोज तिवारी, शिवम तिवारी, मीनाक्षी दीक्षित, राधारानी, विष्णु पाठक, गोकुल, अंकित कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कृत भाषा वैज्ञानिकता को अपने अंदर समाहित किए है। संस्कृत भाषा से ही देश और समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। संस्कृत पढ़ने से दिमाग तेज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें