फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत के गेट से टकराया ट्रेलर, अफरा-तफरी

Mon, 21 Oct 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के करमैनी चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रेलर जिला पंचायत के गेट से टकरा गई। एक किलोमीटर के बाद चालक ने ट्रेलर खड़ा किया। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात 10.30 बजे कैंपियरगंज से मेंहदावल की तरफ आ रही एक ट्रेलर करमैनी चौराहे पर स्थित जिला पंचायत के गेट से टकरा गई। गेट ट्रेलर पर लटक गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।
चौराहे पर कुछ लोग मौजूद थे, जिसके बाद भगदड़ मच गई। सड़क के दोनों तरफ दुकान व घरों से ट्रेलर टकराते-टकराते बची। एक किलोमीटर जाने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद कुछ देर तक बीएमसीटी मार्ग पर जाम भी लगा था। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे, इसके बाद जाम समाप्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गया था, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें