फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर का यातायात होगा सुगम, लगाए जाएंगे संकेतक

Tue, 27 Jun 2023 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के सरैया बाईपास पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने को लेकर निरीक्षण करते नगरपालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात संकेतक लगाया जाएगा। इससे हर रोज लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही हादसे रोकने में भी कारगर होगा। यही नहीं इन चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी। नगर पालिका ने इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। बकरीद के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में प्रवेश के तीन महत्वपूर्ण चौराहे हैं। इसमें नेदुला बाईपास, सरैया बाईपास और मेंहदावल बाईपास प्रमुख चौराहा है। इन जगहों से होकर स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। यहां अक्सर जाम लग जाता है। कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी ऑफिस, तहसील, जिला अस्पताल, दीवानी न्यायालय, एआरटीओ कार्यालय, वन विभाग, जिला जेल आदि जगहों पर जाने के लिए यही एक मार्ग है। अब तक जिले में यातायात संकेतक की व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से इन चौराहों पर लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
अब नगर पालिका प्रशासन ने इन चौराहों को जाम से मुक्ति दिलाने की पहल की है। इसमें नेदुला बाईपास और सरैया बाईपास हाईवे पर यातायात संकेतक लगेगा। ताकि शहर से निकलने वाले लोग नेदुला की तरफ जाएं तो सिग्नल के तहत जाएं। इससे गोरखपुर और बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी होगी, ताकि यह वाहन हाईवे को सुरक्षित पार कर लें। यहां पर यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे। हाईवे होने के चलते यहां हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरैया बाईपास के पास एचआरपीजी कॉलेज भी है। यह भी चौराहा काफी व्यस्ततम माना जाता है। मेंहदावल बाईपास वाली सड़क सीधे कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, जिला जज और विकास भवन के साथ सिद्धार्थनगर को जाता है। इसके साथ ही गोरखपुर और बस्ती की सड़क भी यहीं जुडतीं हैं। इस वजह से यहां प्रतिदिन जाम लगता है।
नगर पालिका प्रशासन ने यातायात पुलिस के सहयोग से इन चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। बकरीद के बाद इन चौराहों पर यातायात संकेतक लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
00000000000000000
यातायात संकेतक लगने से क्या होंगे लाभ
- हाईवे पार करने में होगी आसानी
- हाईवे के किनारे के स्कूलों को मिलेगा लाभ
- प्रमुख चौराहों पर होने वाले हादसों में आएगी कमी
- प्रतिदिन लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति
- यातायात नियमों के पालन करने की होगी जानकारी
0000000000000000000000000
नपा अध्यक्ष ने चौराहों का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। नगर पालिका के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने मेंहदावल बाईपास, नेदुला बाईपास और सरैया बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने इन चौराहों पर यातायात संकेतक लगाए जाने वाले स्थानों को देखा। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी विनय मिश्रा को इसकी कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। अध्यक्ष ने बताया कि बकरीद के बाद इन चौराहों पर यातायात संकेतक लगा दिया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
-
अभी तक शहर में यातायात संकेतक की व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से लोगों के कार्यालय जाने के वक्त हो या स्कूलों की छुट्टी का समय, अक्सर शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यातायात संकेतक की व्यवस्था होने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इसका लाभ शहरवासियों के साथ यहां आने वाले लोगों को होगा। इस दौरान अब्दुल्ला खां, असलम, मुन्ना पांडेय, ऋषि यादव, सुनील प्रजापति, गोरख यादव, उमेश कुमार, पंकज कुमार, इमरान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-परमहंस, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें