फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 12 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुखलिसपुर तिराहे से सडक से ठेला हटवाते यातायात पुलिस कर्मी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक यातायात परमहंस ने मेंहदावल बाईपास चौराहा पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और अनियमित तरीके से पार्क किए गए वाहनों को भी हटवाया गया। प्रभारी यातायात निरीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में एनएच 27 पर सड़क के किनारे खतरनाक तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आम जनमानस को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन न चलाने, नशे में गाड़ी न चलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें