वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते पुलिस कर्मी-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने कोहरे में मार्ग दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया। टीएसआई परमहंस ने बढ़ते कुहरे की वजह से एनएच पर कम दृश्यता के दृष्टिगत भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा कर जागरुक किया। इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया। उन्हें अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की।