संतकबीरनगर। जिले में रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 117 वाहनों के दस्तावेजों में कमियां मिलने पर वाहन स्वामियों से 1,11,000 रुपये की राजस्व वसूली की गई। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा, दुधारा, बेलहर, धर्मसिंहवा, बखिरा, महुली थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात में कमी और बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए 117 वाहन स्वामियों से 1,11,000 रुपये की राजस्व वसूली की गई। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए और कार में सीट बेल्ट जरूर बांधें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद