फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमांड कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक व सुरक्षा की होगी निगरानी

Sun, 04 Feb 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में तैयार कमांड कंट्रोल सेंटर, तत्काल मिलेगी सहायता
विज्ञापन

- रिकार्डिंग की भी व्यवस्था रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर समेत जिले में ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा की निगरानी अब कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में कमांड कंट्रोल सेंटर बनकर तैयार हो गया है। साथ ही हर बिजली के खंभे पर सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक गांव में पांच-पांच सीसीटीवी लगाने की कवायद चल रही है। कहीं पर भी कोई घटना होते ही तत्काल सहायता पहुंच जाएगी।


शासन-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है। इसके तहत ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। जिसके तहत जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसमें जन सहयोग लिया जा रहा है। जिले के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। साथ ही शहर के प्रत्येक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर भी सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। इसमें व्यापारियाें व उद्यमियों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच शासन की मंशा यह है कि कहीं पर भी अपराध की घटना होगी तो तत्काल कमांड कट्रोल सेंटर को इसकी जानकारी हो सकेगी और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। साथ ही सेफ सिटी योजना के तहत ट्रैफिक सिस्टम लगाने की तैयारी चल रही है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है।
0000000000000
24 घंटे सक्रिय रहेगा कंमांड कंट्रोल रूम
कमांड कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक व्यवस्था की भी निगरानी होगी, इसके लिए प्रत्येक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। कंट्रोल सेंटर की खासियत यह है कि यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा और शहर व जिले के निगरानी करेगा। साथ ही रिकार्डिंग की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

000000000000000000
कमांड कंट्रोल सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसे सक्रिय कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा मजबूत होगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें