फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं के भंवर जाल में फंसे व्यापारी, झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
नवीनमंडी में गंदगी के बीच दुकान लगाते है व्यापारी।संवाद
विज्ञापन
परिसर की एक तरफ की टूटी है दीवार, परिसर में होता है जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की नवीन मंडी समस्याओं के भंवर जाल में फंसी हुई है। मंडी के उत्तर तरफ की दीवार टूट गई है। जिससे परिसर में गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। जलनिकासी का भी इंतजाम नहीं है, जिससे पानी से दुर्गंध उठती है और व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों के लिए पीने के पानी और शौचालय की भी सुदृढ़ व्यवस्था नहीं है।
जनपद मुख्यालय के सरैया में नवीन मंडी स्थापित है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों का कारोबार होता है। इसके बाद भी व्यापारियों की सुविधा के नाम पर परिसर में कुछ भी नहीं है। परिसर में दिनभर दुकान लगाने के बाद खबरा सब्जी और फल दुकानदार इधर-उधर फेंक देते हैं, जो सड़ता है। कारण यह है कि परिसर के उत्तर तरफ की दीवार का आधा हिस्सा टूट गया है। इससे पानी परिसर में एकत्र होता है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दिन में भी मच्छरों के कारण लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा की चिंता भी सताती है। नवीन मंडी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई, इस पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। व्यापारियों को लगा कि अब उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी, लेकिन निर्माण के बाद कई महीने तक मंडी बंद रही। व्यापारी पुरानी सब्जी मंडी से ही कारोबार करते हैं। इसके बाद प्रशासन ने गल्ला के थोक व फुटकर के साथ ही सब्जी के थोक व्यापारियों को बुलाया और नवीन मंडी में दुकानें लगाने के लिए यह कहते हुए राजी किया कि उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। तभी से यहां कारोबार हो रहा है, लेकिन अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। परिसर में जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। मंडी में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। परिसर में व्यापारियों के लिए शौचालय बनवाया गया है, लेकिन साफ-सफाई ठीक न होने से लोग वहां जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन

00000000000000000000
नवीव मंडी में समस्याओं का अंबार है। एक तरफ की दीवार टूट गई है, जिस कारण परिसर में पानी भरा रहता है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पेयजल के लिए समुचित इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा- व्यापारी
00000000000000000000000
मंडी परिसर में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। साफ-सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कें टूट गई हैं, जिससे आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। समस्याओं का समाधान जरूरी है।
अनिल कुमार- व्यापारी
000000000000000000000000000
मंडी परिसर में समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
श्रीनिवास यादव, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें