महुली। तहसीलदार धनघटा रामजी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने छापेमारी कर महुली क्षेत्र के गोपालपुर में अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली, लोडर और जेसीबी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा ने कोदवट गांव के सीवान में अवैध खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया। संवाद