मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग अवरूद्ध हो गया। महुली क्षेत्र के कड़सर गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से सरयू नदी के बिड़हरघाट पर स्नान करने गए थे। जब वह स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे तो नावन कला गांव के समीप ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक तेजी के साथ दूसरी तरफ मोड़ दिया।
उसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-टाॅली सड़क की पटरी के नीचे पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार लोग दूर जा गिरे। इस दौरान आसपास के लोग शोर मचाते हुए पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मीना देवी, राजमती देवी और उर्मिला देवी को अधिक चोट होने की वजह से इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद कड़सर गांव में चीख-पुकार मच गया।
हादसे के बाच मची अफरा-तफरी, घटनास्थल की ओर दौड़े लोग
शुक्रवार की दोपहर धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर नावन कला गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का उपाय करने लगे।
महुली क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी 35 लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर सरयू नदी के बिड़हरघाट पर मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद जब वह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो धनघटा क्षेत्र के नावन कला गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉली पर सवार बच्चे व महिलाएं घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगे। सड़क पर आने-जाने वाले लोग वाहन खड़ा कर घायलों की मदद में जुट गए। घटना की सूचना 108 पर देने के बाद लोग पुलिस को भी दिए। कुछ को थानाध्यक्ष अनिल कुमार गाड़ी में बिठाकर
अस्पताल ले गए। ट्राॅली पर सवार 35 लोगों में से 19 लोग घायल हुए। जिसमें बच्चे व महिलाएं शामिल हैं।