फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खत्म हो गई पटरी... सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से बढ़ गया जाम

Wed, 28 Aug 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल बाईपास की पटरियों पर दोनों तरफ दीवार खड़ी कर बनाया फुटपाथ
विज्ञापन

- स्थानीय दुकानदार और ग्राहक परेशान
- वाहन स्टैंड व्यवस्थित करने के साथ समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए सड़क की दोनों पटरियों पर दीवार खड़ी कर फुटपाथ बना दिया गया। हालात ये हैं कि सड़क पर ही वाहन खड़े हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को वाहन खड़ा करने में समस्या आ रही है। ऐसे में वाहन स्टैंड व्यवस्थित करने के साथ स्थायी समाधान की मांग उठ रही है।


शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे पर प्रशासन ने पिछले दिनों अतिक्रमण हटवाया है। साथ ही मेंहदावल रोड पर कुछ दूर तक दोनों पटरियों पर दीवार खड़ी कर दी गई है। दूसरी तरफ सवारी वाहन चालक फुटपाथ के आसपास वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। जिसके कारण चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यहां के निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि वाहनों को फुटपाथ के आगे खड़ा कराए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। वहीं पटरियों पर दीवार खड़ी होने से ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बोले लोग
सेफ सिटी के तहत मेंहदावल बाईपास पर फुटपाथ बनाया गया है। शहर को आकर्षक बनाने की दिशा में यह सराहनीय कदम है लेकिन सवारी वाहनों को यहां खड़ा होने से रोकने के लिए भी प्रबंध होने चाहिए।
- हीरालाल मद्देशिया, व्यापारी

मेंहदावल रोड की दोनों पटरियों पर दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं। वजह यह है कि उन्हें वाहन खड़ा करने में दिक्कत हो रही है। कारण यह है कि पहले से ही सवारी वाहनों का कब्जा रहता है। इस समस्या का निदान होना जरूरी है।
- नागेंद्र सिंह, व्यापारी

मेंहदावल बाईपास को सेफ सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है लेकिन वाहनों के खड़ा करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। निजी वाहन चालक फुटपाथ के पास वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
- फूलचंद्र मौर्य, स्थानीय

मेंहदावल बाईपास पर सवारी वाहनों को खड़ा करने से रोकना चाहिए ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिल सके। वाहनों का जहां फुटपाथ बना है, उसे आगे व्यवस्थित किया जा सकता है।
विज्ञापन

- दीपक चौरसिया, स्थानीय

मेंहदावल बाईपास के आसपास सवारी वाहनों को खड़ा करने की मनाही है। मेंहदावल मार्ग पर फुटपाथ के आगे वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। साथ ही गोरखपुर और बस्ती मार्ग पर करीब दो सौ मीटर दूर वाहन खड़ा होंगे। ऐसा न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
- परमहंस, प्रभारी निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें