फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रुपये लिए...शादी में नहीं दिया बकरे का मीट, चार पर केस

Mon, 18 Mar 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के बरदहिया बाजार निवारी ने पुलिस से की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के सामने रुपये लेकर शादी में बकरे का मीट न देने का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में चार आरोपी पर केस दर्जकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरदहिया बाजार निवासी मोहम्मद इस्लाम ने शिकायत में बताया कि दो फरवरी को बेटी की शादी थी। लड़की के शादी में बकरे के मीट की जरूरत थी। जिसके लिए उन्होंने करीम खान से संपर्क किया। करीम ने संपर्क के गोलू पुत्र अहमद निवासी शहीदगंज निकट रामजतन इंटर काॅलेज भटहट से मिलवाया। एडवांस में 1,01000 रुपये 16 नवंबर 2023 को दे दिए। बाकी रुपये उनसे लोगों ने फोन पे के माध्यम से मंगवाया। मोहम्मद हसन, अफताब आलम व रमजान को उनके बच्चों ने फोन पे खाते से शेष भुगतान मोहम्मद हसन के खाते में 40,000, अफताब के खाते में 50,000 व रमजान के खाते 10,000 रुपये किया। उनके बेटी की शादी के दिन गोलू से संपर्क करने पर बार-बार पहुंचने का आश्वासन दिया गया। शादी के दिन दोपहर 12.30 बजे रमजान खान का मोबाइल बंद आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीपू व अकरम खलीलाबाद के यहां से मीट खरीदा गया। जिसका भुगतान लगभग 2,50,000 रुपये किया गया। पुलिस ने इस मामले में गोलू, मोहम्मद हसन, अफताब व रमजान के खिलाफ साजिश करके रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें