फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टमाटर हुआ ‘लाल’...100 रुपये पहुंची कीमत

Mon, 07 Oct 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवरात्र में फलों से ज्यादा महंगी हुई सब्जी
विज्ञापन

- आलू-टमाटर की सब्जी का सर्वाधिक उपभोग करते हैं व्रती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र में सबसे ज्यादा मांग फल और मेवे का होता है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मेवों व फलों के दाम कम हैं, जबकि सब्जियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। टमाटर तो सेब की बराबरी कर रहा है। शहर में टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है।
मुखलिसपुर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसे लेकर लोग कम ही सब्जी खरीद रहे हैं। इसमें टमाटर के दाम तो सेब से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है। यही हाल अन्य सब्जियों का है।
विज्ञापन

संजय कुमार, वसीम अहमद आदि का कहना है कि नवरात्र में फलों के दाम की तरह सब्जियों के भी दाम बढ़ गए हैं। जो टमाटर एक सप्ताह पहले 40 रुपये किलो था वह 100 रुपये पहुंच गया है। सेब जो पहले 120 रुपये किलो था वह अब 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


बोले शहरवासी
नवरात्र का व्रत कर रही हैं। इसमें करीब 150 रुपये रोज खर्च आ रहा है। अगर एक परिवार में दो लोग व्रत रहते हैं तो रोजाना 300 से 400 रुपये तक खर्च आ जाता है।
- साधना पांडेय

टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है। व्रत में कुछ भी बनाइए उसमें टमाटर का इसका इस्तेमाल होता है। यह तो सेब को टक्कर दे रहा है।
दिलीप कुमार, गोला बाजार

फलों व सब्जी के प्रति किलो दामों में अंतर
फल दाम सब्जी दाम
सेब 80 से 100 टमाटर 100
केला 50 से 60 परवल 120
अनार 130 धनिया 200
पपीता 60 बैंगन 50
मुसम्मी 60 भिंडी 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें