फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant kabir nagar: सेंट थॉमस के 20 से अधिक बच्चे टोमेटो फ्लू से ग्रसित, एक सप्ताह के लिए स्कूल किया गया बंद

Thu, 29 Sep 2022 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बुधवार को नेदुला में संचालित सेंट थॉमस स्कूल का निरीक्षण किया गया। उनसे मंकी पॉक्स बीमारी के बारे में पूछताछ की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के कुछ बच्चों में मंकी पॉक्स के लक्षण देखे गए हैं।
विज्ञापन
चिकन पाक्स निकलने की सूचना पर सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला में जांच करने पहुंचे बीएसए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर शहर के नेदुला में संचालित सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ने वाले 20 से अधिक बच्चे टोमेटो फ्लू (एचएफएमडी) से ग्रसित पाए गए हैं। डीएम के निर्देश पर बुधवार के बीएसए ने बाल रोग विशेषज्ञ के साथ स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों को एक सप्ताह तक आइसोलेट रहने को कहा गया है। वहीं, स्कूल को भी एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बुधवार को नेदुला में संचालित सेंट थॉमस स्कूल का निरीक्षण किया गया। उनसे मंकी पॉक्स बीमारी के बारे में पूछताछ की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के कुछ बच्चों में मंकी पॉक्स के लक्षण देखे गए हैं।

इसके बाद तत्काल सीएचसी खलीलाबाद के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित सिंह को बुलाया गया। डॉक्टर अमित सिंह ने बच्चों की जांच की। जिसमें 20 से अधिक बच्चों के हाथ, पैर, मुंह में झाले व हाथ में चकत्ते पाए गए। जिसकी वजह से बच्चे तनाव में देखे गए।
विज्ञापन


डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि यह लक्षण टोमेटो फ्लू (एचएफएमडी) नामक रोग के हैं। जिससे बच्चों के हाथ, पैर, मुंह में झाले और चकत्ते पड़ जाते हैं। यह रोग अधिकतर 14 वर्ष तक के बच्चों में अधिक होने की संभावना रहती है। उन्होंने बच्चों को एक हफ्ते तक आइसोलेट रहने का सुझाव दिया।

बीएसए ने बताया कि इस प्रकरण से डीएम को अवगत कराया गया। डीएम के निर्देश पर सेंट थॉमस स्कूल को एक सप्ताह तक बंद रखा जाएगा। इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाचार्य को दे दी गई है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने भी स्कूल को एक हफ्ते तक बंद रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें