संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में यातायात पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया। प्रभारी यातायात परमहंस यादव की अगुवाई में मेंहदावल बाईपास से गोला बाजार तक मार्च कर आने-जाने वाले लोगों एवं शहरवासियों को जागरूक किया। इसके साथ ही यातायात नियम का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही हेलमेट पहन कर चलने वाले बाइक चालकों को सम्मानित किया। जो चालक बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाते पाए गए उनको हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए छोड़ा। साथ ही चेतावनी दी कि जीवन अमूल्य है इसे व्यर्थ न गवाएं। इस दौरान हिमांशु सिंह, पुष्कर सिंह, अभिषेक सिंह, भरत मालवीय आदि मौजूद रहे।