-बेलहरकला थाना क्षेत्र के लोहरसन गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर/संतकबीरनगर। क्षेत्र में बकरी का बच्चा चुराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी जला दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि लोहरसन गांव में आगजनी की घटना प्रकाश में आया है। लोहरसन गांव निवासी सबरीना निशा पत्नी मोहम्मद नजाम ने शिकायत में बताया कि बकरी का बच्चा चुराने को लेकर 24 जनवरी को गांव के सकरून निशा, सलमान, फातमा ने गाली देते हुए हाथापाई शुरु कर दी। इसी विवाद में 25 जनवरी को देर शाम उक्त लोगों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी।
इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद भी उक्त लोग उनको जानमाल की धमकी दे रहे हैं। एसओ ने बताया कि मामले में आरोपियों पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।