मेंहदावल में भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संवाद
मेंहदावल। नगर में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए रोडवेज तिराहे पर यात्रा समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा नगर के चौक बाजार ठाकुरद्वारा, बोलिया अंजाहिया बाजार समेत कई स्थानों से गुजरी। लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह, शक्तिमानी त्रिपाठी, आशीष सिंह, संदीप त्रिपाठी, विश्वास सिंह, खुन खुश पांडे, अनिरुद्ध पांडेय, परमात्मा सिंह, बृजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार गुप्ता, गुड्डू पांडे, शेष मणि सिंह समेत अन्य शामिल रहे। संवाद