फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना रेडियोलाॅजिस्ट चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Wed, 31 Jul 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई, संचालक को कागजात के साथ किया तलब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान तीन सेंटरों पर रेडियोलाॅजिस्ट नहीं मिले। टीम ने इन सेंटर को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक को कागजात लेकर तलब किया गया है। छापा मारने की सूचना पर अन्य अल्ट्रासाउंड संचालक फरार हो गए।
विज्ञापन

टीम में शामिल अपर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉॅ. मुबारक अली के साथ स्वास्थ्य टीम ने शहर के सिटी अल्ट्रासाउंड, सुपर डायग्नोस्टिक सेंटर बड़गो, केयर अल्ट्रासाउंड सीएचसी खलीलाबाद के सामने, अब्बासी डायग्नोस्टिक सेंटर बैंक चौराहा, विश्वास अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। इसमें सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर, सुपर डायग्नोस्टिक सेंटर और केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सकों के जरिए अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा था। कुछ अप्रशिक्षित व्यक्तियाें द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। टीम ने इन सेंटर को सील कर दिया। साथ ही संचालक को सेंटर के कागजात के साथ तलब किया है। अन्य सेंटर संचालक चिकित्सक न होने के कारण बंद चल रहे थे। अपर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में छापा मारने का क्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें