संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कोई पैर दर्द से पीड़ित था तो कोई गैस और बुखार से पीड़ित पहुंचा। इस दौरान बुखार के 26 मरीज आए तो वहीं तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। साथ ही अन्य मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 98 मरीजों की जांच की गई। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज आए थे। शुगर के मरीज भी रहे, जिन्हें दवा दी गई। साथ ही कुछ मरीजों को बुखार की शिकायत थी, जिन्हें जांच कराने को कहा गया है।
अस्पताल चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 98 मरीजों का इलाज किया गया है। फर्मासिस्ट मनोज मिश्र धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार : पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला लगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 35 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शिविर सभी जगहों पर आयोजित हुआ।