बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के निघुरी में मोबाइल सेल्स मैन से लूट के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है
बेलहर एसओ अनिल कुमार ने बताया कि एक फरवरी को एक मोबाइल सेल्समैन द्वारा कलेक्शन का रुपये 659700 नकद व टैक्स इनवाइस तथा दो मोबाइल वन प्लस बैग में लेकर जाते समय लूट लिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। जिलाधिकारी का निर्देश मिलने के बाद बेलहर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नसीम व अताउर्रहमान निवासी वार्ड नंबर बीस, आजाद नगर थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर तथा फिरोज अहमद निवासी, दुल्हा सुमाली टोला, ककरहवा, थाना मोहाना सिद्धार्थनगर, के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है। संवाद