धनघटा क्षेत्र के नकहा मझौरा गांव निवासी दो बालक एक वृद्ध का कुआनों नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई।
नकहा निवासी आर्यन (9) पुत्र शैलेंद्र, शिवम (12) पुत्र सुनील और गोपाल (65) रविवार की दोपहर गांव के बगल में कुआनो नदी में नहा रहे थे, अचानक गहरे पानी मे चले गए, आस पास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद गोताखोर की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला गया। गांव में एक साथ तीन की मौत से कोहराम मच गया।