फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में रेस्टोरेंट में मारपीट, तीन घायल

Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के कछार क्षेत्र में स्थित ढोंढ चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट पर आपसी विवाद में मारपीट हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार देर रात 8.45 बजे कुछ युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे। रेस्टोरेंट संचालक ने आरोप लगाया है कि युवक शराब के नशे में थे और रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। दूसरे पक्ष के लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। एक युवक गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्ष मेंहदावल थाने पहुंचे हैं। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें