संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धनघटा मार्ग पर चकदही गांव के पास शनिवार को ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों की पहचान रुकमणी पत्नी ब्रह्मानंद गोस्वामी निवासी ग्राम तमेश्वरनाथ थाना कोतवाली खलीलाबाद, शंभू सोनकर पुत्र मिट्ठू ग्राम भगवानपुर, मालती पत्नी उमेश निवासी ग्राम सिकरी थाना महुली के रूप में हुई। संवाद