फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाद में महिला समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में पटीदारी के विवाद में एक महिला और उसके परिवार के दो सदस्यों के साथ मारपीट हुई। घटना 25 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे हुई। आरोप है कि पटीदारों ने घर पर चढ़कर गालियां देते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। मारपीट में लक्ष्मी देवी, वीरेंद्र और सोनू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में परशुराम, विशंभर, विशाल और विकास पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवादअ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें