मेंहदावल। थाना क्षेत्र के शिवरही गांव मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिवरही गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी दिनेश ने कहा कि 25 सितंबर की शाम पड़ोसी दरवाजे पर चढ़ कर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देने लगे। पति ने मना किया तो लाठी-डंडा लेकर मारने-पीटने लगे। जिससे मुझे तथा मेरे पति को गंभीर चोटें आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के धनकेशवर, कोईल, रामधनी पर केस दर्ज किया है। संवाद