फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से तीन छात्राएं घायल

Thu, 16 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-हरदी गांव के पास हुआ हादसा, गड्ढे में गिरी कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के हरदी गांव से बुधवार की सुबह बखिरा कस्बे में कोचिंग के लिए जा रहीं तीन छात्राएं की कार की चपेट में आ गईं। उसके बाद कार अनियंत्रित होेकर गड्ढे में चली गई। इसमें दो छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह आठ बजे हरदी गांव की तीन छात्राएं बखिरा कस्बे में साइकिल से कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्य मार्ग पर हरदी गांव के निकट बखिरा की ओर से आ रही कार ने छात्राओं की साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। कार अनियंत्रित होकर कम्पोजिट विद्यालय हरदी के निकट स्थित एक गड्ढे में चली गई। इसमें छात्रा नव्या निवासी हरदी का हाथ टूट गया। जबकि अन्य दो छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। कार में सवार लोगों को मामूली चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल साक्षी त्रिपाठी पुत्री उमेश त्रिपाठी, अनन्या पुत्री सुरेश व नव्या पुत्री राघवेंद्र का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद बखिरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें