फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एंटी रोमियो अभियान में तीन हिरासत में, माफीनामा के बाद छोड़े गए

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र में चला शक्ति दीदी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को कर्तव्य एवं अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, एंटी रोमियो अभियान में 28 लोगों से पूछताछ की गई। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। माफीनामा लिखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मेंहदावल थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी, पुरवा, पक्का पोखरा, सुहरहवा, ठाकुरद्वारा समेत कई स्थानों पर शक्ति दीदी अभियान के तहत स्कूली छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला उपनिरीक्षक गौरी शुक्ला ने कहा कि महिलाएं अपने कर्तव्य तथा अधिकार के प्रति जागरूक बनें। वर्तमान में महिलाएं खुद को स्वावलंबी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए टोल फ्री नंबर 112, 1090, 181, 1076 की जानकारी दी। साथ ही, साइबर अपराध से सावधान रहने के लिए सतर्क करते हुए 1930 पर तत्काल फोन करने की सलाह दी। वहीं, एंटी रोमियो अभियान में 28 युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई। संदिग्ध पाए जाने पर तीन युवकों को थाने लाया गया। माफीनामा लिखने के बाद उन्हें छोड़ गया। इस दौरान महिला आरक्षी अंशु, पुनीता, शैलजा, कुमकुम, मीनाक्षी, पूनम कुमारी, दुलारी देवी, अंजना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें