फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मौत पर हंगामा: संत कबीरनगर में सास-बहू की मौत- आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम- स्कार्पियों ने रौंद दिया था

Tue, 21 Jan 2025 11:11 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

रविवार की भोर में लोहरैया के पास एक स्कार्पियों ने तीन महिलाओ को रौंद दिया था। जिसमे मिश्रौलिया निवासी 50 वर्षीय उषा की मौत हो गई थी। जबकि बड़ी बहू मीना 28 वर्ष और माधुरी 22 वर्ष घायल हो गई थी। सोमवार को मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चौराहे पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा क्षेत्र के लोहरैया में दो दिन पूर्व हुए हादसे में सास की मौत हो गई थी, जबकि दो बहुए घायल हो गई थी। उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को एक बहू की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह छह बजे से लोहरैया में रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि और एसडीएम के आश्वासन पर लोग माने और जाम समाप्त किया। बतादें कि रविवार की भोर में लोहरैया के पास एक स्कार्पियों ने तीन महिलाओ को रौंद दिया था, जिसमे मिश्रौलिया निवासी 50 वर्षीय उषा की मौत हो गई थी। जबकि बड़ी बहू मीना (28) और माधुरी (22) घायल हो गई थी।

सोमवार को मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह लोहरैया के पास रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा। चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने परिवार के एक सदस्य को नाैकरी और 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की और एसडीएम ने पीएम आवास देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें