संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के सुरसाचमनजोत गांव के पास एक सांड से बाइक सवार की टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेलहरकला एंबुलेंस की मदद से भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने घायलों का दवा इलाज शुरू कर दिया। घायल की पहचान लालचन्द्र, असर्फी, रजेंद्र यादव निवासी ग्राम औरहिया मंझरिया थाना बेलहरकला के रूप में हुई। संवाद