फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग में तीन बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
पौली में लगी आग को बुझाने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र में शुक्रवार को दो जगहों पर आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार को दोपहर में पौली के एक इंटर काॅलेज के पीछे गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने से इमरान की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक गांव के लोग आग पर काबू पा चुके थे। इसी क्रम में चंदौली माफी के गोविंदगंज के सिवान में गेहूं के खेत में लगी आग से मनी, शनी और जेपी ओझा की दो बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची ग्रामीण आग बुझा चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें