बेलहर। बेलहरकला थाना पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेलहरकला एसओ अनिल कुमार ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल निवासी अमित गुप्ता व बेलहरकला क्षेत्र के लोहरसन के अशीष गुप्ता व अशोक गुप्ता को पकड़ा गया। उनके पास से कार, लैपटाॅप, चार मोबाइल फोन, दो लाख रुपये, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, बिजनेस कार्ड, इंटरनेट डेबिठ कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। वहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद