संतकबीरनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि मिश्रा ने छेड़छाड़ व मारपीट करने के एक मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को विचारण के लिए तलब किया है। घनघटा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद दाखिल कर कहा कि 10 अगस्त 2022 को दिन में एक बजे इस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सूरज यादव अश्लील हरकत करने लगा तथा बुरी नियति से उसे खींच कर ले जाने लगा। विरोध करने पर थप्पड़ से मारने लगा। शोर गुहार पर राहगीरों को आता देख भाग गया। मुकामी थाने पर सूचना देने पर कोई कार्यवाही न होने पर मजबूर होकर न्यायालय में परिवाद दाखिल करना पड़ा। न्यायालय ने आरोपी सूरज यादव के खिलाफ छेड़छाड़, महेश पाल के खिलाफ मारपीट करने व जानमाल की धमकी तथा रामकवल को मारपीट करने में मामले में तलब किया है। संवाद