संतकबीरनगर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में महुली पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वांछित और न्यायालय में हाजिर नहीं होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महुली पुलिस ने भगवानपुर गांव निवासी जहीर, अमीर और मो. शमीम उर्फ कैदुल को दबिश देकर गिरफ्तार किया। सभी आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संवाद