फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रकम मांगने पर धमकी, छह लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम मांगने पर धमकी, छह लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

बैनामा नहीं करने पर अग्रिम दी गई रकम मांगने पर तमंचा तानने का आरोप
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के लंगड़ाबार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी का काम करने वाले कुछ लोगों को भूमि के बैनामा के बदले डेढ़ लाख रुपये अग्रिम दिया था। पीड़ित पक्ष ने बैनामा करने में आनाकानी करने का आरोप विरोधियों पर लगाया है। उसने रकम मांगने पर तमंचा तान कर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों पर बलवा व जान से मारने का मुकदमा दर्ज किया है।
लंगड़ाबार निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के बजरिया पूर्वी निवासी चंद्रसेन उनकी पत्नी पुष्पा देवी व अन्य कुछ लोग मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। पटखौली में एक विस्वा जमीन चार लाख रुपये में देने की बात तय हुई। इसके लिए चंद्रसेन को 23 मार्च को पचास हजार रुपये अग्रिम घर जाकर दिया था। उसने आठ अप्रैल 2022 को एक लाख रुपये और बैंक खाते में स्थानांतरित किया था, लेकिन आरोपी जमीन बैनामा करने में आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन

वह 12 अगस्त 2022 को बाइक से एक व्यक्ति के साथ पचपेड़वा जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष को देखकर उसने अपनी बाइक रोककर उसने बैनामा नहीं करने की शिकायत की। इतने में वाहन में बैठे चंद्रसेन व अन्य लोग बाहर आ गए। अपशब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर महेंद्र गुप्ता ने उसके ऊपर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने आए मो. आरिफ को भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसओ अनिल सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बजरिया निवासी चंद्रसेन, पुष्पादेवी, अनूप, महेंद्र, मनोज व चौधरी प्रसाद कसौधन पर बलवा व जान से मारने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें